“Asia Continent Questions with detailed explanations for RAS, PSI, SSC, UPSC, and various State Exams. Learn important facts on geography, countries, capitals, climate, economy, and culture to boost your competitive exam preparation.
♦ केस्पियन सागर निम्न में से किस देश के साथ अपनी सीमा नहीं बनाता ?
(1) ईरान
(2) अजरबेजान
(3) तुर्कमेनिस्तान
(4) उज्बेकिस्तान
Show Answer & Explanation
Answer: (4) उज्बेकिस्तान
Explanation : कैस्पियन सागर ईरान, अज़रबैजान, रूस, तुर्कमेनिस्तान और कज़ाखस्तान से घिरा है, उज्बेकिस्तान से नहीं। यह यूरोप को एशिया से अलग करता है तथा विश्व की सबसे बड़ी झील है।
♦ नीचे दिए गये युग्म पर विचार कीजिये
A. टॉरस पर्वत – तुर्की
B. बर्खोयान्स्क पर्वत – रूस
C. जग्रोस पर्वत – ईरान
D. कुन लुन शान पर्वत – चीन
(1) केवल 1
(2) केवल 2
(3) केवल 3
(4) सभी युग्म
Show Answer & Explanation
Answer: (4) सभी युग्म
Explanation : टॉरस दक्षिणी तुर्की में स्थित है। बर्खोयान्स्क उत्तरी-पूर्वी साइबेरिया (रूस) में है। जग्रोस पर्वत ईरान के पश्चिमी भाग में स्थित है। कुन लुन शान पर्वत श्रृंखला पश्चिमी चीन में फैली है और तिब्बत के पठार के उत्तरी किनारे पर स्थित है।
♦ अनातोलिया के पठार को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
(1) ईरान का पठार
(2) एशिया माइनर
(3) मेसेटा का पठार
(4) दक्कन का पठार
Show Answer & Explanation
Answer: (2) एशिया माइनर
Explanation : अनातोलिया पठार को एशिया माइनर कहा जाता है। यह तुर्की में स्थित है।
♦ चीन का शोक निम्न में से किस नदी को कहा जाता है ?
(1) हवांग हो नदी
(2) यांग्तिसी नदी
(3) लीना नदी
(4) मेकांग नदी
Show Answer & Explanation
Answer: (1) हवांग हो नदी
Explanation : बाढ़ और विनाश के कारण हवांग हो को “चीन का शोक” कहा जाता है। इसे पीली नदी भी कहा जाता है। लोएस मृदा के कारण इसका जल पीला दिखाई देता है।
♦ निम्नलिखित में से कौनसी नदी रूस में नहीं है ?
(1) ओब
(2) लीना
(3) यांग्त्सी
(4) येनिसी
Show Answer & Explanation
Answer: (3) यांग्त्सी
Explanation : ओब, लीना और येनिसी — तीनों नदियाँ रूस में स्थित हैं और आर्कटिक महासागर में गिरती हैं। यांग्त्सी चीन की सबसे लंबी नदी है।
♦ एशिया की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?
(1) अमु दरिया
(2) यांग्तिसी नदी
(3) मेकांग नदी
(4) ओब नदी
Show Answer & Explanation
Answer: (2) यांग्तिसी नदी
Explanation : यांग्त्सी नदी एशिया की सबसे लंबी और विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी है। यह चीन की जीवन रेखा मानी जाती है और पूर्वी चीन सागर में गिरती है।
♦ अरल सागर निम्न में से किन देशो की सीमा पर स्थित है ?
(1) कजाख्स्तान – उज्बेकिस्तान
(2) कजाख्स्तान – तुर्कमेनिस्तान
(3) किर्गिस्तान – उज्बेकिस्तान
(4) किर्गिस्तान – तजाकिस्तान
Show Answer & Explanation
Answer: (1) कजाख्स्तान – उज्बेकिस्तान
Explanation : अरल सागर कज़ाखस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच स्थित एक लवणीय झील है, जिसका अधिकांश भाग अब सूख चुका है। अन्य लवणीय झीलें – कैस्पियन सागर (यूरोप-एशिया सीमा), मृत सागर (इज़राइल-जॉर्डन सीमा)।
♦ नीचे दिए गये कथनों पर विचार कीजिये :
A. बाल्खश झील – कजाख्स्तान
B. बैकाल झील – रूस
C. टोबा झील – इंडोनेशिया
D. वॉन झील – चीन
निम्न में से कितने युग्म सही है ?
(1) केवल 1
(2) केवल 2
(3) केवल 3
(4) सभी युग्म
Show Answer & Explanation
Answer: (3) केवल 3
Explanation : वॉन झील चीन में नहीं, तुर्की में स्थित है।बाकी तीनों युग्म सही हैं—बाल्खश (कजाखस्तान), बैकाल (रूस), टोबा (इंडोनेशिया)।
♦ झीलों की लवणीयता का सही क्रम है ?
(1) वॉन > उर्मिया > मृत सागर
(2) उर्मिया > वॉन > मृत सागर
(3) मृत सागर > वॉन > उर्मिया
(4) वॉन > मृत सागर > उर्मिया
Show Answer & Explanation
Answer: (1) वॉन > उर्मिया > मृत सागर
Explanation :
♦ नीचे दिए गये युग्मो पर विचार कीजिये :
A. Barren Volcano – भारत
B. Semeru Volcano – इंडोनेशिया
C. Mt. Popa Volcano – म्यांमार
निम्न में से कितने युग्म सही है ?
(1) केवल 1
(2) केवल 2
(3) केवल 1 व 2
(4) सभी युग्म
Show Answer & Explanation
Answer: (4) सभी युग्म
Explanation :
♦ नीचे दिए गये कथनों पर विचार कीजिये :
A. गोबी मरुस्थल चीन तथा मंगोलिया की सीमा पर स्थित एक ठंडा मरुस्थल है
B. तकला मकान मरुस्थल का विस्तार चीन में है
C. थार मरुस्थल का विस्तार भारत तथा पाकिस्तान में है
D. रब-अल-खाली मरुस्थल का अधिकांश विस्तार अरब देश में है
निम्न में से असत्य कथन का चयन कीजिये ?
(1) केवल 1
(2) 1 व 2
(3) केवल 3
(4) सभी सही है
Show Answer & Explanation
Answer: (4) सभी सही है
Explanation :
♦ निम्न में से किस मैदान का विस्तार यूराल पर्वत से लीना नदी तक है ?
(1) मेसपोटामिया का मैदान
(2) साईंबेरिया का मैदान
(3) मंचूरियन का मैदान
(4) गंगा का मैदान
Show Answer & Explanation
Answer: (2) साइबेरिया का मैदान
Explanation : यूराल से लीना नदी तक का विस्तार साइबेरियन मैदान कहलाता है।
♦ निम्न में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है ?
(1) हवांग हो नदी – चीन का शोक
(2) इरावती नदी – म्यांमार की जीवन रेखा
(3) मेकांग – एशिया की डेन्यूब
(4) येनिसी – पीली नदी
Show Answer & Explanation
Answer: (4) येनिसी – पीली नदी
Explanation : येनिसी रूस में है जबकि पीली नदी (हवांग हो) चीन में है, इसलिए यह सुमेलित नहीं है। इरावती म्यांमार की जीवन रेखा है। मेकांग दक्षिण-पूर्व एशिया की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नदी है, जो कई देशों से होकर बहती है।
♦ यूरोप और एशिया महाद्वीपों के बीच एक सीमा बनाने वाला पर्वत कौनसा है ?
(1) हिमालय पर्वत
(2) टोरस पर्वत
(3) यूराल पर्वत
(4) कुनलून शान पर्वत
Show Answer & Explanation
Answer: (3) यूराल पर्वत
Explanation : यूराल पर्वत परंपरागत रूप से यूरोप और एशिया की सीमा है।
♦ निम्न में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है ?
(1) योकोहोमा – जलपोत निर्माण
(2) ओसाका – सूती वस्त्र
(3) अन्शान – लोहा व इस्पात
(4) सेंट पीट्सबर्ग – मोटर वाहन
Show Answer & Explanation
Answer: (4) सेंट पीट्सबर्ग – मोटर वाहन
Explanation : सेंट पीट्सबर्ग मुख्यतः एक प्रमुख बंदरगाह और औद्योगिक नगर है, लेकिन मोटर वाहन उद्योग के लिए प्रसिद्ध नहीं है।